Wall Clock Vastu Tips 2026, दीवार घड़ी से आ जाती हैं घर में कंगाली और सही दिशा से बनेंगे लखपति जानें घड़ी की सही दिशा

Wall Clock Vastu Tips 2026 दीवार घड़ी वास्तु दोष और उसके निपटान के उपाय की पूरी जानकारी यहां दी जा रही हैं वास्तु शास्त्र में समय को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है, और समय का प्रतीक दीवार घड़ी हमारे जीवन की गति, अनुशासन और प्रगति से जुड़ी होती है। यदि घर में दीवार घड़ी सही दिशा, सही स्थिति और सही अवस्था में न हो, तो यह वास्तु दोष का कारण बन सकती है, जिससे मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी और कार्यों में रुकावट आ सकती है और अगर दीवार घड़ी वास्तु के अनुसार आपके घर में सही जगह नहीं लगाई जाती हैं तो घड़ी भी घर में कंगाली ला सकती हैं इसलिए यह जरूर देखें ।

Wall Clock Vastu Tips 2026 दीवार घड़ी से जुड़े प्रमुख वास्तु दोष

घर में बंद या खराब घड़ी रखना सबसे बड़ा वास्तु दोष माना जाता है। बंद घड़ी रुके हुए समय का संकेत देती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में भी प्रगति रुक सकती है। इसी प्रकार, टूटी हुई या कांच फटी घड़ी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है जिससे घर के सदस्य ज्यादातर नाराज और चिड़चिड़े रहने लगते हैं और एक दूसरे पर गुस्सा करते रहते हैं इससे घर में नकारात्मकता का वास हो जाता हैं जिससे कंगाली छाने लगती हैं ।

दीवार घड़ी का गलत दिशा में लगना भी समस्या पैदा करता है। दक्षिण दिशा में घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिशा यम और स्थिरता से जुड़ी होती है। इससे करियर में रुकावट, धन हानि और पारिवारिक कलह हो सकती है। वहीं शयन कक्ष में सीधे सिर के ऊपर या पलंग के सामने लगी घड़ी मानसिक बेचैनी बढ़ा सकती है ।

Wall Clock Vastu Tips 2026 घड़ी से जुड़े नियम

बहुत तेज आवाज वाली घड़ी या अत्यधिक बड़ी घड़ी भी वास्तु दोष उत्पन्न कर सकती है। ऐसी घड़ी तनाव और अस्थिरता का कारण बनती है, जिससे घर का वातावरण अशांत रहता है और साथ ही अगर आपके बिस्तर के पास यानी जहां आप सोते हैं वहां घड़ी लगाते हैं तो घड़ी आपकी नींद खराब करेगी क्योंकि घड़ी की टिक टिक की आवाज से आपकी नींद डिस्टर्ब होती हैं जिससे नींद पूरी नहीं होती और दूसरे दिन आपका काम में भी मन नहीं लगता हैं और कंगाली आने लगती हैं ।

Wall Clock Vastu Tips 2026 दीवार घड़ी वास्तु दोष के निपटान के उपाय

वास्तु दोष से बचने के लिए सबसे पहले बंद या खराब घड़ियों को तुरंत हटा देना चाहिए। यदि घड़ी काम नहीं कर रही है, तो उसे ठीक कराएं या घर से बाहर निकाल दें। टूटी या पुरानी घड़ियों को घर में संग्रहित करना भी उचित नहीं माना जाता ।

दीवार घड़ी लगाने के लिए उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा, तरक्की और नए अवसरों का प्रतीक हैं। लिविंग रूम या हॉल में घड़ी लगाना सबसे अच्छा होता है, ताकि पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहे।

Wall Clock Vastu Tips 2026 कैसी होनी चाहिए घड़ी

घड़ी का डिजाइन सरल और सुंदर होना चाहिए। गोल आकार की घड़ी शुभ मानी जाती है, जबकि बहुत नुकीले या अजीब आकार वाली घड़ियों से बचना चाहिए। घड़ी की आवाज मध्यम होनी चाहिए, ताकि वह मन को शांत रखे।

यदि पहले से घड़ी गलत दिशा में लगी हो, तो उसे उचित दिशा में स्थानांतरित करना ही सबसे सरल उपाय है। साथ ही, समय-समय पर घड़ी को साफ रखना और सही समय पर चलाना भी वास्तु संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है।

Leave a Comment